खास खबर मुंगेर

बिहार के विकास को संकल्पित हुए विराट हिन्दुस्तान संगम,जल्द बनेगा राम जानकी मंदिर, लोग जमीन भी देने को तैयार : डाॅ. देवेन्द्र,समृद्ध व खुशहाल बिहार बनाने के लिए मजबूत कार्यकारिणी आवश्यक : प्रो. मधुसूदन, 

649 Views

बिहार के विकास को संकल्पित हुए विराट हिन्दुस्तान संगम,जल्द बनेगा राम जानकी मंदिर, लोग जमीन भी देने को तैयार : डाॅ. देवेन्द्र,समृद्ध व खुशहाल बिहार बनाने के लिए मजबूत कार्यकारिणी आवश्यक : प्रो. मधुसूदन, मुंगेर।प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. विभुरंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी कि डॉ. सुब्रह्मणियन् स्वामी के नेतृत्ववाली विराट हिन्दुस्तान संगम की बैठक बेविनार के माध्यम से  सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में भव्य राम जानकी मंदिर बनाने की योजना है। इसके लिए भूमि भी दान करने के लिए वहां के दाता तैयार हैं, पर कोरोना के कारण यह शुभ काम बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि पटना में विराट हिन्दुस्तान संगम के सहयोग से डॉ. एच एन दिवाकर रिसर्च इंस्टीट्यूट चलाने को तैयार हैं। यह संगठन की बड़ी उपलब्धि है।बिहार के विकास के लिए हर तत्व यहां मौजूद है फिर भी बिहार की पहचान पिछडे राज्यों के रूप में होती है। बिहार के विकास के लिए मानव बल, खनिज और बारहमासी नदियां हैं फिर भी हम पिछडे हैं तो निश्चित रूप से हम इसके लिए जिम्मेवार हैं।प्रो.डॉ. टुनटुन झा अचल ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जन-जन तक पहुंच कर समस्या के चयन आवश्यक है। अंजनी मिश्रा, खुशबू मिश्रा,प्रो. डॉ. मधुसूदन झा ने कहा कि जल्द ही अंग क्षेत्र में कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जायेगा। डॉ. पुरञ्जय, प्रो. डॉ. अरविन्द कुमार साह ने कहा कि सभी जिलों में जल्द ही अध्यक्ष की नियुक्ति कर कार्यकारिणी को पूर्ण कराकर प्रदेश अध्यक्ष को सूची सौंप दी जायेगी। डॉ. एच. एन. दिवाकर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। जेपी के निकटस्थ चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के विकास पर हम बात कर रहे हैं यह बड़ी बात है। इसमें विराट हिन्दुस्तान संगम की बड़ी भूमिका है। बेरोजगारी, शिक्षा, बाढ पर हम बात कर रहे यह कम बड़ी बात नहीं है। इस वैचारिक संकल्प के तहत पिछड़े बिहार के नौजवान हमारे संगठन से जुड़कर एक बड़ा संदेश देंगे। डॉ. अंजनी कुमार सुमन व डॉ. सुरेश कुमार  ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में लगा हूँ।डॉ. राज राजीव ने कहा कि किसान और युवा मंच के गठन की आवश्यकता है। इनके अलावा वैशाली उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. रामेश्वर सिंह,  हेमचन्द्र राय, राजीव सिंह, रविचन्द्र प्रभाकर, सुभाष कुमार वर्णवाल, तुषार मिश्रा, अंजनी मिश्रा, अजय कुमार, प्रशांत शेखर, शारदानंद चैधरी, सुशील सिंह, लालरंजन पप्पू, शुभम गुर्दा, श्याम नंदन आदि ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम कार्यक्रम में मुंगेर सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।  संचालन महासचिव डॉ. राज राजीव कर रहे थे।  समापन आशीष कुमार राय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *