खास खबर मुंगेर

प्रमंडलीय आयुक्त  प्रेम सिंह मीणा ने किया प्रभार ग्रहण, सभी पदाधिकारी से की इंट्रो मीटिंग,
प्रभार से पूर्व भागलपुर से आने के क्रम में उन्होंने किया घोरघट, कल्याणपुर, बरियारपुर के नदी क्षेत्र का निरीक्षण,

683 Views

प्रमंडलीय आयुक्त  प्रेम सिंह मीणा ने किया प्रभार ग्रहण, सभी पदाधिकारी से की इंट्रो मीटिंग,
प्रभार से पूर्व भागलपुर से आने के क्रम में उन्होंने किया घोरघट, कल्याणपुर, बरियारपुर के नदी क्षेत्र का निरीक्षण,

मुंगेर।  प्रमंडलीय आयुक्त  प्रेम सिंह मीणा ने आज मुंगेर प्रमंडल के प्रभार लेने के बाद पहली बार प्रमंडलीय कार्यालय पहुॅचे और उन्होंने सभी पदाधिकारी से इंट्रो मीटिंग की। आने के बाद सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदाधिकारी को निदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य को पूरा करें। इससे पूर्व भागलपुर से आने के क्रम में वे घोरघट, कल्याणपुर, बरियारपुर के नदी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। साथ में जिला पदाधिकारी  रचना पाटिल भी  थी। उन्होंने नदी द्वारा संभावित कटाव का मुआयना किया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर को सतत् माॅनिटेरिंग करने का निदेश दिया गया। बाढ़ प्रमंडल के अभियंता को भी इस पर लगातार नजर रखने को कहा गया। सैंडबैग को कटाव क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में भी रखने का निदेश दिया। मुंगेर जिला के हेमजापुर से घोरघट तक सभी नदी कटाव क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। साथ में अनुमंडल पदाधिकारी सदर  खगेश चन्द्र झा भी  थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *