मुंगेर सिनेमा

चार्ली चैपलिन जयंती आज,हंसी से बढ़ाया जा सकता है इम्यून पॉवर : चार्ली चैप्लिन 2 राजन, 

912 Views

चार्ली चैपलिन जयंती आज,हंसी से बढ़ाया जा सकता है इम्यून पॉवर : चार्ली चैप्लिन 2 राजन, मुंगेर।
चार्ली चैपलिन का 132वां जन्मदिन पूरी दुनिया में 16 अप्रैल को मनाया जाता है। इस समय पूरी दुनिया कोविड – 19 और लॉक डाउन की मार झेल रही है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार्ली चैपलिन 2 राजन कुमार सन्मार्ग से बातें करते हुए चार्ली चैपलिन द्वितीय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर चार्ल्स स्पेन्सर चैप्लिन एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और फिल्म निर्देशक थे। चैप्लिन, सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक होने के अलावा अमेरिकी सिनेमा के क्लासिकल हॉलीवुड युग के प्रारंभिक से मध्य तक एक महत्वपूर्ण फिल्म निर्माता, संगीतकार और संगीतज्ञ थे। उनके बारे में एक बात चर्चित है कि किसी व्यक्ति ने कभी भी इतने सारे मनुष्यों को इससे अधिक मनोरंजन, सुख और राहत दी हो जब उनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि हंसी से इम्यून पवार को बढ़ाया जा सकता है। 
सन्मार्ग : आपकी पहचान इंडिया के चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में होती है, चार्ली चैपलिन के 132 वें जन्मदिन पर आप क्या कहना चाहेंगे?राजन कुमार: देखिए चार्ली चैपलिन के 132 वें जन्मदिन पर हालांकि हमने एक इवेंट की प्लानिंग की थी जिसके तहत उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाती और कोरोना को लेकर एक अवेर्नेस मुहिम भी शुरू की जाती, पर कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। ऐसे में इवेंट तो सम्भव नहीं होगा मगर चार्ली चैप्लिन का जो सन्देश रहा है हम वो लोगों तक जरूर पहुंचाना चाहते हैं।  हालांकि मैं अब तक 5 हजार 11 लाइव शोज़ कर चुका हूँ, 12 हज़ार से ज़्यादा घंटे परफॉर्म कर चुका हूं मगर मुझे लगता है कि चार्ली चैप्लिन का जो अंदाज़ था लोगों को हंसाने का, उसकी जरूरत इस कठिन समय में सबसे ज़्यादा है। अगर कोरोना जैसी बीमारी से लड़ना है तो आपको हंसी ढूंढनी होगी। साइंटिस्ट और डॉक्टर भी मानते हैं कि हंसी का खजाना, नो बहाना। जुहू जिमखाना क्लब में हंसी का खजाना, नो बहाना नाम का नाटक भी मैं बुजुर्गों के साथ कर चुका हूं। चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में मैं लोगों को हंसा कर उनका इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहता हूँ। किसी के लबों पर अगर आप खुशी के दो पल ले आए तो यह सबसे बड़ी जीत है आपकी।
सन्मार्ग :  आजकल के मुश्किल हालात में हंसना बहुत मुश्किल हो गया है मगर चार्ली चैप्लिन एक ऐसा किरदार है जिसे केवल देखकर ही हंसी आ जाती है। आप चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में मशहूर हैं, हंसी की अहमियत के बारे में आपकी राय है।राजन कुमार: देखिए यह कहा जाता रहा है कि हंसी सबसे अच्छी दवा है और ये बात एकदम परफेक्ट भी है। मेडकिल विशेषज्ञों का भी यही कहना है कि पूरे दिल से हंसने से दिल दिमाग का तनाव कम होता है। हंसी आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ा सकती है। हंसी आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है और आपको स्वस्थ रखती है। हंसने से आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहती है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम सही होगा तो फिर आप कई बीमारियों से लड़ सकते हैं। इसलिए हंसी के बहाने तलाश करें।सन्मार्ग : रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए लोग तरह तरह की चीजें खा पी रहे हैं, इनके अलावा क्या करने से इंसान की सेहत ठीक रहती है?राजन कुमार: देखिए हंसने के अलावा सकारात्मक सोच रखना और उम्मीद जिंदा रखना आपके दिल दिमाग और शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। लाइफ में चीजों को पॉज़िटिव नजरिये से देखना चाहिए, इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है। चुनौतियों के सामने आप का मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपकी इम्यूनिटी बेहतर होनी अनिवार्य है।सन्मार्ग : कोविड 19 महामारी के दौर में आप आम लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे ?राजन कुमार: एंटी कोरोना अम्बेसडर होने के नाते मानवता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। आज हर कोई कठिन हालात में है ऐसे में हम सभी इंसानों का फर्ज है कि लोगों की मदद करें। सरकार के गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर या भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहन कर जाएं, 2 गज की दूरी बनाए रखें और हमेशा हाथ धोना नहीं भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *