स्नातकोत्तर काॅमर्स में मुंगेर की बेटी को मिला स्वर्ण पदक,
मुंगेर। जिले के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक एवं अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी स्वo विष्णुदेव नारायण सिन्हा की सुपौत्री तरूषी सुज्ञा पिता – ज्ञानेन्द्र पिन्टू ने मगध विश्वविद्यालय, बोध गया से सत्र 2016 – 18 में स्नातकोत्तर काॅमर्स में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

मुंगेर की इस बेटी ने अपने परिवार के साथ साथ सम्पूर्ण जिला का नाम रोशन किया है। तरूषी संगीत के क्षेत्र में भी विशेष स्थान रखतीं हैं। बिग बाल कलाकार, सा रे ग म प लिटिल चैंप एवं इन्डियन ऑइडल में अपने सुर का जलवा बिखेर कर अपने जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया है।