खास खबर मुंगेर

कार्यपालक सहायकों ने किया अर्द्धनग्न होकर  प्रदर्शन,

873 Views

कार्यपालक सहायकों ने किया अर्द्धनग्न होकर  प्रदर्शन,
 मुंगेर।
        जिले के कार्यपालक सहायकों का शनिवार को छठे दिन आंदोलन जारी रखते हुए शहीद स्मारक के समीप धरना स्थल पर नीतीश सरकार के विरोध में अपनी 8 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए एवं नियमितीकरण व वेतनमान के लिए अर्द्धनग्न होकर  विरोध – प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।          जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार के ऊपर अनेक संघों, विपक्षी दलों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही सरकार अगर हम सभी की माँगों को नही मानती है तो बाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे तथा यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जबतक हमारी माँगों को नहीं माना जाएगा। साथ ही बाध्य होकर सभी कार्यपालक सहायक अपने अपने बाल बच्चे को लेकर भी धरना स्थल पर बैठ जायेंगे।   मौके पर   जिला सचिव मितेश कुमार , कार्यकारी अध्यक्ष अंनत कुमार झा,  बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट), जिला शाखा, मुंगेर के जिलाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव, जवान किसान मोर्चा (किसान प्रकोष्ठ)] भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय नारायण गुप्त बबलू, महासंघ गोपगुट के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *