महिला नेत्रियों को सम्मान नही मिलने पर हंगामा,कार्यकर्ताओं ने जताया असंतोष एवं आक्रोश,पार्टी के कार्यकर्ता ठेकेदार, दलाल, रंगदार नहीं है नीतीश के सिपाही हैं : पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष,
सोशल डिस्टेंसिनग की भी उड़ाई धज्जियां,
मुंंगेर।बिहार में इन दिनों सत्तासीन पार्टी जनतादल यूनाइटेड राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओ के साथ” कार्यक्रम चला रहा है। मुंगेर जिला मुख्यालय के 2 नम्बर गुमटी स्थित त्रिमूर्ति भवन में पार्टी का ढांचा जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मुंगेर जिला सचिव प्रतिभा सिंह ने पार्टी में महिलाओं के सम्मान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने ही हंगामा कर डाला। कार्यकर्ताओं ने असंतोष एवं आक्रोश जताया। साथ ही कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओ के ने सोशल डिस्टेंसिनग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। अखबार की सुर्ख़ियों में रहेंगी आप :-महिला नेत्री के हंगामे के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी विपिन यादव ने कहा कि कुछ पार्टी परिवार की पार्टी है। देश की बड़ी पार्टी का भी इतना कार्यक्रम नहीं होता है, जितना जदयू संगठन में कार्यक्रम चलाया जाता है। सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण चला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आप तक आपकी समस्या सुनने के लिए ही आए पर प्रतिभा जी आपने कार्यक्रम के दौरान जो कार्य किया। कल के अखबारों में कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात नहीं, आपके किए कार्यों की सुर्खियां छपेगी। जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने बैठक में व्यवधान करने पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करने की बात कहते हुए करवाई करने तक की बात कर दी।कार्यकर्ता को भी मिले भागीदारी :- जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों राजेंद्र मंडल, रामनाथ सिंह, कमलनयन, जय किशोर सिंह, विष्णुदेव मंडल, नवीन सिंह आदि ने भी एक स्वर में कहा कि पंचायत से प्रखंड तक के कार्यकर्ता चुनाव में दल के लिए खड़े होते हैं और प्रशासनिक पदाधिकारी से मिलकर विकास कार्यों में विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को काम मिलता है। सत्ता में कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा पदाधिकारियों पर लगाम लगाएं । इसका जवाब देते हुए पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि आपके मन में जो बातें चल रही हैं, दल में मंथन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पहली बार कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी के कार्यकर्ता ठेकेदार, दलाल, रंगदार नहीं है नीतीश के सिपाही हैं। हमें काम का जवाब देना है बिजली रावण आर्डर को जनता के बीच रखना है कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच वकील का काम करते हैं वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद सिंह ने कहा योग्यता के अनुसार सम्मान मिलेगा
