मुंगेर राजनीति

कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम का आयोजन,

661 Views

कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम का आयोजन,
 मुंंगेर।नगर के 2 नम्बर गुमटी स्थित त्रिमूर्ति भवन में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सह संचालन जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रभारी विपिन यादव एवं जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साहनी का स्वागत फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी के नशा मुक्ति गीत नशा नहीं करना… से हुआ। वरिष्ठ कार्यकर्ता  नशामुक्ति के लिए संकल्प लेने की जरूरत है कि न पीयेंगे न पीने देंगे।एसपी राय, राजेन्द्र पटेल, महिला सेल लोस प्रभारी पूनम देवी, महिला जिला अध्यक्ष स्वर्ण लता गुप्ता, राजीव लोचन सिंह, सुमन शर्मा, बाल कृष्ण दास, संजय पटेल, डा.अशोक कुमार सिंह, विकास मंडल, राजेंद्र मंडल, जिच्छू मंडल, दीपक सिंह, शमशाद मल्लिक, मनोज कुमार रघु, मनोज कुशवाहा, युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल, युवा जिला अध्यक्ष गुड्डू राइन, राजेश कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शमशाद प्रवेश आदि ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर एवं बुके देकर गया।

विधानसभा में भी 35% महिलाओं को मिलेगा आरक्षण : प्रदेश अध्यक्ष,बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य क्षमता को देश ही नहीं विश्व की शक्ति देख रही है और फॉलो कर रही है। बिहार पहला प्रदेश है जहां महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण दिया गया। सरकारी नौकरी में एवं पुलिस बहाली में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया और अब जीविका के माध्यम से विधानसभा में 35% महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था पर विचार चल रही है। उपरोक्त बातें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में कही।  उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करतेे कहा कि बजट सत्र चल रहा है। विपक्ष क्या कर रहा है। प्रतिनिधि जीत कर जाते हैं। उन्हेंं अपने क्षेत्र की  समस्या को सदन मेंं रखना चाहिए पर विपक्ष बेल में जाकर  विरोध कर रहे हैं,  सदन में बाधा पहुंचा रहें हैं। 

2005 के पहले की स्थिति को करें याद :-प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा 2005 के पहले की स्थिति को याद करें। प्रतिपक्ष के नेता के माता-पिता के शासनकाल में दियारा की क्या स्थिति थी। हर दिन फिरौती, लूट, हत्या का दौर चल रहा था। बिहार के बाहर बसे लोग बिहार में आना पसंद नहीं करते थे। महिलाएं अपने को असुरक्षित समझती थी। लोग किसी तरह अपनी जिंदगी वसर कर रहे थे। पर 15 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोगों ने अमन चैन न्याय के साथ सामाजिक विकास का अनुभव किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसेवा पर विश्वास करते हैं। वोट की चिंता उन्हें नहीं है। वे सभी वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांध कर सबों का विकास किया है।

विधानसभा चुनाव का परिणाम रहा चुनौतीपूर्ण,  45 से 243 का है लक्ष्य :-उन्होंने कहा कि बुलंदी पर पहुंचना कमाल की बात नहीं, वहां ठहरना महत्वपूर्ण है। पार्टी 2005 में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनी, पर इस बार के विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीटों पर सिमट गए। विधानसभा का परिणाम चुनौतीपूर्ण रहा। प्रदेश संगठन ने रणनीति तैयार की है कि आगे हम 243 सीटों का लक्ष्य लेकर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हम संगठन की मजबूती के लिए आए हैं। वैसे क्षेत्र में हम कार्यक्रम की शुरुआत किया है, जहां पार्टी हारी है। यहां से पूर्व हमने जमालपुर विधानसभा के गौरीपुर पंचायत में कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर की राजनीति समाजवादी विचारधारा की रही है। मुंगेर गंगा तट पर बसा सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात है।

पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का किया सराहना :-प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह जमालपुर के विधायक शैलेश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन टोलाओं में सड़क निर्माण का काम कराया, जहां लोग पगडंडियों पर चलकर मुख्य सड़क पर आते थे। उन्होंने कहा 15 वर्षों में नीतीश कुमार ने पानी, बिजली, सड़क सभी क्षेत्रों में काम करने का कार्य किया है और अब नीतीश कुमार का लक्ष्य हर खेतों तक पानी पहुंचाना, सोलर लाइट लगवाना है। उन्होंने कहा कि 500 से भी अधिक योजनाओं पर नीतीश काम कर चुके हैं ।मुख्यमंत्री ने वृद्धा पेंशन के लिए एपीएल बीपीएल के झमेले को समाप्त कर 60 वर्ष के सभी लोगों को पेंशन देने की व्यवस्था की है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से हम घबराने वाले नहीं हैं। आने वाला समय जदयू का होगा। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी एवं सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *