कार्यपालक सहायकों ने किया धरना स्थल पर सद्बुद्धि हवन, मुंगेर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवहन पर सम्पूर्ण बिहार के सभी विभागो में कार्यरत कार्यपालक सहायकों द्वारा अपने चीर लंबित 8 सूत्री माँगों की पूर्ति तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के द्वारा उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा से हटकर कार्यपालक सहायकों के हितों के विरुद्ध लिये गये निर्णय के विरोध में आज पांंचवा दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। साथ ही शुक्रवार को सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु धरना स्थल पर हवन किया । इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बिहार के महत्वपूर्ण कार्य तथा 51 तरह की योजना बाधित है। जिले में लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण, बिजली, आपूर्ति, नगर निगम, जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर कार्य प्रभावित है। सभी कार्यपालक सहायक अपने वाजिब हक, नियमतिकरण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु सरकार से कई बार आश्वासन मिला। पर अभी तक लाभ प्राप्त नहीं हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि 48 घंटे के अन्दर अगर सरकार हमारी मांंगों को पूरी नहीं करती है तो बाध्य होकर आमरण अनशन प्रारम्भ किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने किया नोटिस जारी :- जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार स्थापना उपसमाहर्ता मुंगेर ने हड़ताल पर गये जिले के कार्यपालक सहायकों को तुगलकी आदेश जारी करते हुए 19.03.2021 के दोपहर 02 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में योगदान करने का नोटिस जारी किया है। इसपर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जबतक हमारी सभी मांंगे पूरी नहीं होती, तबतक हम सभी कार्यपालक सहायक हड़ताल वापस नहीं लेंगे। मौके पर महासंघ गोपगुट के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव, बेएसा, मुंगेर के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत कुमार झा, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, मानस कुमार, कोषाध्यक्ष मो. नन्हे, जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार आजाद, रंजीत कुमार तांती, नितीश कुमार, राजीव कुमार, राजन कुमार, मनीष कुमार, गौतम कुमार, मो0 तनवीर, कल्पना कुमारी, मधु कुमारी, सोनम कुमारी, सरोज देवी सहित सभी विभागों के कार्यपालक सहायक थे।
