बैंक लूट का फरारी अभियुक्त देसी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार,
हवेली खड़गपुर।
बैंक लूट का फरारी अभियुक्त सनी कुमार को खड़गपुर थाना पुलिस ने देसी कट्टा एवं गोली के साथ मुढेरी गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सनी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मासूमगंज लूट कांड का एक आरोपी है। इसके खिलाफ खड़गपुर थाना में पुलिस की ओर से आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों को गुप्त सूचना मिली कि असरगंज बैंक लूट कांड का आरोपी मुड़ेली निवासी सनी कुमार सिंह अपने गांव में ही अपने घर छिपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने उसके घर को चारों ओर से घेराबंदी किया और उसे एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। विदित हो कि 8 मार्च की शाम सशस्त्र अपराधियों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मासूमगंज में धावा बोलकर 5.54 लाख रुपए लूट लिया था। हालांकि पुलिस इस घटना के दिन ही मुढेरी निवासी छोटू कुमार, सूरज कुमार एवं भागलपुर निवासी अमानिक राज को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके पास से 4.36 लाख रुपए एवं 4 देशी कट्टा एवं 8 कारतूस बरामद किया गया था। इन अपराधियों की निशानदेही पर ही मुढेरी गांव से लूट वाली रात में ही चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सनी कुमार असरगंज थाना कांड संख्या 83/ 21 का फरारी अभियुक्त है।