मुंगेर सिनेमा

“लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2021” की घोषणा,जमशेदपुर झारखंड की वरिष्ठ अभिनेत्री छवि दास नोमिनेटेड,विजेता को मिलेगा सर्टिफिकेट के व नकद ईनाम, अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 9 फ़रवरी को प्रदान किए जाएंगे सम्मान,

1,245 Views

“लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2021” की घोषणा,जमशेदपुर झारखंड की वरिष्ठ अभिनेत्री छवि दास नोमिनेटेड,
विजेता को मिलेगा सर्टिफिकेट के व नकद ईनाम, अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 9 फ़रवरी को प्रदान किए जाएंगे सम्मान,

21 वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2021  बरियारपुर मुंगेर के फिलिप हाई स्कूल में 7, 8 और 9 फ़रवरी को होने जा रहा है, जहां कोविड 19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2021 जमशेदपुर झारखंड की वरिष्ठ अभिनेत्री और फिल्म एक्ट्रेस छवि दास को दिया जाएगा। विजेता को ढाई हजार रूपए कैश इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट, मोमेंटो भी दिए जाएंगे। इस पुरूस्कार के विजेता को भविष्य में कई नाटकों में अभिनय करने का चांस भी दिया जाएगा। लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार सम्मान के लिए एक रंगकर्मी को ही चुना जाता है, जिन्हें ढाई हजार रूपए नकद इनाम मिलता है। रंगकर्म की दुनिया में सशक्त काम करने का अनुभव रखने वाले इसमें आवेदन करते हैं। पुरूस्कार की निर्णायक कमिटी विजेता का चयन करती है, जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी संजय कुमार, समाज सेवक डॉ पवन अग्रवाल,  जन सूचना संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, एडवोकेट कल्पना वास्कर, गायक चितरंजन मंडल शामिल हैं। इस पुरस्कार को 9 फ़रवरी 2021 को दिया जाएगा जबकि इस प्रोग्राम में हीरो राजन कुमार विशिष्ठ अतिथि होंगे।इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी नारे पर अमल करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *