पूर्व सांसद ने की जननायक स्वर्गीय कर्पूरी को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग,
मुंगेर।
पूर्व सांसद राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव ने भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी थे। समाज के अंतिम जन (नाई परिवार) में जन्म लेकर राष्ट्र में एक प्रशंसनीय अमिट छाप छोड़ी है। संघर्ष, सच्चाई के प्रतीक थे। अन्याय जुल्म के खिलाफ संघर्षरत रहकर हजारों अपमान सहकर सामाजिक अपमान का जहर पीकर अपने पथ पर अडिग रहें। राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में इनकी बड़ी कुर्बानी है। कई बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद को बखूबी संभालने का काम किया है। ये अवतारी पुरुष थे। गरीबों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहे। केंद्र और राज्य के उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्रीय पहचान के उच्च कोटि के जननायक थे। मैं लोकसभा में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न की उपाधि मिले, का मामला उठा चुका हूं तथा प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि प्रदान की जाय।