संग्रहालय सभागार में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,
मुंगेर। सशक्त, सर्तक, सुरक्षित एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संग्रहालय सभागार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा संबोधन का प्रसारण किया गया। उन्होंने लोकतंत्र निर्माण में निर्वाचन की प्रगतिशील भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार प्रयोग करने हेतु शपथ दिलायी गयी। निर्वाचक सूची पुर्नरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं मुवेनटो भी देकर सम्मानित भी किया गया। पूजा कुमारी, पवन कुमार सिंह, रितेश रंजन, पुष्पा रानी, रेणु कुमारी आदि कुछ ऐसे बीएलओ है। जिन्होंने अपने क्षेत्र में नव महिला निर्वाचकों को निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने का काम किया है। इसके बाद नये महिला युवा जो पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनी। उन्हें ईपीक कार्ड भी दिया गया। सुप्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकिता सिन्हा आदि ऐसे कुछ नाम है। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बीएलओ की लोकतंत्र की मजबूती में सशक्त भूमिका होती है। उन्होंने नये युवा मतदाताओं से अपील किया कि सर्तक, सुरक्षित और जागरूक मतदाता बने एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण करे। आप प्रारंभिक नीव है। कोरोना काल में भी सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य संपन्न कराना पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी लोगों को मतदाता दिवस की बधाई और नये निर्वाचकों को शुभकामना देते हुए कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की बुनयाद है और हमें अपनी सशक्त लोकतंत्र पर गर्व करनी चाहिए। एक तरफ जहाॅ विश्व के कई देश आये दिन विविधताओं एवं राजनीति संकट का शिकार हो रहे वही हमारा देश लोकतांत्रिक परपंराओं का निर्वहन करने में अटल रूप से खड़ा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अवधेश कुमार तथा सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी थे।