मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अन्तर्गत दंपत्ती को सौंपी गयी राशि,
मुंगेर। मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अन्तर्गत आज जिला पदाधिकारी रचना पाटिल द्वारा अनुदान राशि 01 लाख का फिक्स डिपोजिट प्रपत्र अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सौंपा। नंदन कुमार (दिव्यांग) एवं काजल कुमारी दंपत्ती को यह राशि सौंपी गयी। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अतुल कुमारी थी। इसमें निशक्त व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना में निशक्त स्त्री या पुरूष की विकलांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। दोनों व्यक्तियों को निशक्तता होने पर योजना का लाभ दोनों को अलग अलग लाभ देय है। 01 लाख का फिक्स डिपोजिट न्यूनतम तीन वर्षो के लिए होती है।