जिला पदाधिकारी व आयुक्त के सचिव ने ली अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियोंं के साथ भारत के संविधान अंगीकृत करने की शपथ,
मुंगेर।
आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी रचना पाटिल एवं आयुक्त के सचिव जैनेन्द्र कुमार ने क्रमशः समाहरणालय परिसर एवं प्रमंडलीय सभागार में अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियोंं के साथ भारत के संविधान के मूल उदेश्य/प्रस्तावना को पढकर शपथ ली। उन्होंंने भारतीय संविधान में अपनी अटूट आस्था को बनाये रखने हेतु इसे अंगीकृत करने की शपथ ली।
