समस्तीपुर स्पेशल रिपोर्ट

शारदीय नवरात्र दुर्गा उत्सव 2020 सम्मान समारोह का आयोजन, बेस्ट आइकॉन बिहार का हीरो राजन कुमार को व मूर्ति कलाकार का डॉ. सुरेश कुमार को विशेष सम्मान,

1,650 Views

शारदीय नवरात्र दुर्गा उत्सव 2020 सम्मान समारोह का आयोजन,

बेस्ट आइकॉन बिहार का हीरो राजन कुमार को व मूर्ति कलाकार का डॉ. सुरेश कुमार को विशेष सम्मान,

दलसिंहसराय के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, सभी मूर्तिकार, सभी संस्था के पुजारी, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त दलसिंहसराय की बहू, गायक, हास्य कलाकार और गायक हुए सम्मानित,

दलसिंहसराय।

शहर के होटल भाव्या के सभागार में विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र का उत्सव 2020 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष ख्यातिप्राप्त कलाकार मोहम्मद सुलेमान ने की तथा संचालन चार्ली चैपलिन 2 के नाम से वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हीरो राजन कुमार कर रहे थे। संस्था की ओर से बेस्ट आइकॉन बिहार का हीरो राजन कुमार को तथा मूर्ति कलाकार का डॉ. सुरेश कुमार सम्मान दिया गया। दलसिंहसराय के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, सभी मूर्तिकार, सभी संस्था के पुजारी, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त दलसिंहसराय की बहू, गायक, हास्य कलाकार और गायक भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रुति अग्रवाल एवं खुशी गुप्ता द्वारा गणेश वंदना पर किए गए संयुक्त नृत्य प्रस्तुति से हुआ। क्लासिकल नृत्य शिवानी कुमारी, शिव तांडव अभिषेक शर्मा उर्फ रानी के साथ गायक कलाकार विक्रम झा, श्रेया कर्ण, अमित सिंह एमी की प्रस्तुति कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संजीव प्रकाश ने विजुअल आर्ट फाउंडेशन का संक्षिप्त परिचय एवं इतिहास से उपस्थित जनों को परिचय कराया। धन्यवाद ज्ञापन रामाकांत प्रसाद ने की।

सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समिति का सम्मान ः –

कुल 22 दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथी सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमा के लिए चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समितियों में थम्मन पोद्दार पुरानी दुर्गा स्थान 33 नंबर रेलवे गुमटी, दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ थाना चौक स्टेट बैंक के समीप, मां दुर्गा पूजन उत्सव समिति एनएच 26 सरहारगंज, श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति गोला पट्टी, मां दुर्गा पूजा समिति भगवानपुर चकशेखु वार्ड नंबर 4 को प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार का सम्मान :-

सन्मार्ग मुंगेर के ब्यूरो चीफ सह कलाकार डॉ. सुरेश कुमार को मूर्ति कला के क्षेत्र में विशेष सम्मान सहित दलसिंहसराय के राम सोगारथ पंडित, जगदीश पंडित, शंभू पंडित, बैजनाथ पंडित को सर्वश्रेष्ठ कलाकार के सम्मान  सहित कुल 12 स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया।

और किन्हें मिला सम्मान :-

दलसिंहसराय की बहू के तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मधुलिका सिन्हा,  गायक अमित सिंह एमी, विक्रम झा एवं श्रेया कर्ण, सामाजिक क्षेत्र में अफसाना प्रवीण, हास्य कलाकार संजीत कुमार संगम,

सर्वश्रेष्ठ पंडाल के आंतरिक साज-सज्जा के लिए श्री मां दुर्गा पूजा समिति काली स्थान गंज रोड वार्ड नंबर 11, सर्वश्रेष्ठ पंडाल के वाह्य साज सज्जा के लिए नवदुर्गा वैष्णवी मंदिर वार्ड संख्या 5 बाजार समिति रोड, कोविड-19 के सरकारी दिशा निर्देश का अनुपालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति में जनकल्याण दुर्गा मंदिर काली स्थान वार्ड संख्या 6, अनादि महादेव दुर्गा पूजा समिति रेलवे कैंपस माल गोदाम रोड, कोविड-19 के सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार प्रतिमा के लिए रामाश्रय नगर दुर्गा पूजा समिति वार्ड संख्या 10 रामाश्रय नगर रमना, सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक मूर्तिकला के लिए जनकल्याण दुर्गा मंदिर काली स्थान वार्ड संख्या 6, राम जानकी काली स्थान दुर्गा मंदिर पगड़ा को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *