खास खबर मुंगेर

पर्वतारोही पद्मश्री राज्य स्वीप आईकॉन संतोष यादव ने ग्रामीण महिला मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, कैंडल मार्च में निभाई भागीदारी,

908 Views

पर्वतारोही पद्मश्री राज्य स्वीप आईकॉन संतोष यादव ने ग्रामीण महिला मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक, कैंडल मार्च में निभाई भागीदारी,
 मुंगेर।

राज्य स्वीप आईकॉन पद्मश्री संतोष यादव इन दिनों मुंगेर जिला में चलाए जा रहे, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आई हुई हैंं। आज वह जिले के प्रखंड के शंकरपुर में स्थानीय महिला ग्रामीणों एवं मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। राज्य स्वीप आइकॉन ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। उन्होंने लोगों से मताधिकार का प्रयोग को लेकर अपील किया। साथ ही उन्होंने अपने मतदान का उपयोग के अपेक्षा सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के लालच में आकर अपने मत का दुरुपयोग नहीं करें। 28 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार को बढ़-चढ़कर आप सभी मतदाता अपने मत का उपयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर स्वीप नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और इसी बौद्धिकता के साथ अपना मत प्रयोग करें। भय या प्रलोभन का शिकार मत बने। इस जागरूकता परिचर्चा के बाद जीविका के प्रकाश  संकुल संघ के दीदियों के द्वारा मास्क एवं आपसी दूरी के साथ कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ राज्य आईकॉन पद्मश्री संतोष यादव ने भी अपने हाथों में दीपक लेकर महिलाओं के कदम से कदम मिलाते हुए कैंडल मार्च में भागीदारी बनी‌। इसके पूर्व जिला अतिथि गृह में स्वीप नोडल पदाधिकारी ने स्वीप सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्वीप नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, पी.एम.यू. लीड जितेंद्र कुमार चौरसिया, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, पीडब्ल्यूडी आइकॉन हरिओम सिंह, जीविका के संचार प्रबंधक रूपेश कुमार, प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रमोद कुमार दत्ता, कार्यवाहक बीपीएम अतीश कुमार, दीपिका कुमारी पंकज कुमार आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *