अपराध हवेली खड़गपुर

महेश्वर यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे 02 हत्यारोपी सहित 8 गिरफ्तार, 

1,008 Views

महेश्वर यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे 02 हत्यारोपी सहित 8 गिरफ्तार, 
हवेली खड़गपुर।
 अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान महेश्वर यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे 02 हत्यारोपी सहित 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमेंं सालों से फरार छह स्थाई वारंटी भी शामिल है।कहते हैं पदाधिकारी :- पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले साल 5 मई को हुए महेश्वर यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे नंदलाल यादव और केसो यादव की गिरफ्तारी हुई है। मृतक जमुई जिले के लक्ष्मीपुर का रहने वाला था। हत्याकांड में नामजद बनाए गए अभियुक्त भी लक्ष्मीपुर के ही रहने वाले हैं। भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में महेश्वर यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के दो फरार नामजद और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, गंगटा थानाध्यक्ष मजहर मकबूल शामिल थे। नन्द लाल यादव और केसो यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा छ: स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इन छह वारंटियों के खिलाफ न्यायालय ने लाल वारंट जारी कर रखा था। उन्होंने बताया कि फरार स्थाई वारंटियों की तलाश में छापामारी कर नागो ठाकुर, सीताराम ठाकुर, महेंद्र, नरेश, वासुदेव और उपेंद्र को गिरफ्तार किया गया। यह लोग सालों से फरार थे। गिरफ्तारी वारंटियों को  जमुई जिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी  की अदालत में उपस्थित कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *