एनजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुंगेर में हुआ भव्य स्वागत, जिला स्वीप आइकॉन राजन कुमार ने वोटिंग ट्री एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित,
मुंगेर।
नगर के शादीपुर स्थित तिलक मैदान के सामने पीसीएमबी क्लासेज के सभागार में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता का दानवीर कर्ण की धरती मुंगेर में भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्षता एनजेए के जिला अध्यक्ष गंगा रजक ने की। संचालन प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन झा ने किया।

अतिथियों का स्वागत पीसीएमबी क्लासेस की निदेशिका चंद्रमुखी ने स्वागत भाषण से किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता का स्वागत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार्ली चैपलिन 2 के नाम से दर्ज जिला स्वीप आइकॉन हीरो राजन कुमार ने वोटिंग ट्री एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। हीरो राजन कुमार का जिला अध्यक्ष गंगा रजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन झा ने बुके देकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार मधुसूदन आत्मीय का भी सम्मान पत्रकारों ने बुके देकर किया।

अपने उद्बोधन में मधुसूदन आत्मीय ने पत्रकारों की समस्याओं का वर्णन करते हुए कहा कि पत्रकारों की उपेक्षा प्रबंधन के साथ-साथ सरकार भी कर रही है। पत्रकारों के लिए जो पेंशन योजना सरकार द्वारा लागू की गई है। ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशन राशि का भुगतान पत्रकारों को नहीं किया गया है। सरकारी घोषणा है केवल कागज पर संचालित है। उन्होंने कहा कोरोना के नाम से प्रबंधन भी कई पत्रकारों की चटनी कर रहा है, जो दुखदाई है। नवीन झा ने भी प्रबंधन के क्रियाकलापों पर अपने विचार प्रकट किए। प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर ने संगठन के क्रियाकलापों का विस्तार से वर्णन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेश आनंद, शिक्षिका आभा प्रियदर्शी, तेजस्विनी, शिक्षक नितिन सुकुमार सहित कई गणमान्य लोग थे।