मुंगेर राजनीति

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष 29 वे दिन  पहुंचे मुंगेर,
“हम बदलेंगे बिहार यात्रा” के दौरे पर है आप के प्रदेश अध्यक्ष,

1,213 Views

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष 29 वे दिन  पहुंचे मुंगेर,
“हम बदलेंगे बिहार यात्रा” के दौरे पर है आप के प्रदेश अध्यक्ष,
 मुंगेर।
 “हम बदलेंगे बिहार यात्रा” के 29 वे दिन मुंगेर पहुंचे आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अभिषेक कुमार, सर्किट हॉउस में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि वे लोग हम बदलेंगे बिहार यात्रा” पर निकले हुए है। यात्रा के 29 वे दिन हम लोग मुंगेर पहुंचे है। यात्रा कि शरुआत आरा जिले से की गई है और ये यात्रा 15 सितम्बर को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि ये यात्रा बिहार के 5 मुद्दों को लेकर 87 विधानसभा सीट में रखी गई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा के लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी बिहार में  दिल्ली पैटर्न पर परिवारबाद के खिलाफ लड़ेगी और इस बार पार्टी चुनाव में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार आदि मुद्दों पर लड़ेगी। इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार की व्यवस्था को देखते हुए किसी का बिना नाम लिए हुए  नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिगत 30-40 सालों में चाहे चाचा की सरकार हो या भतीजे के पाप की सरकार हो, उन्होंने बिहार को टॉप से बॉटम पर लाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *