मुंगेर राजनीति

नचिकेता मंडल से मुंगेर वासियों को है उम्मीदें, मुंगेर के विकास के लिए साबित हो सकते हैं संजीवनी बूटी,

1,330 Views

नचिकेता मंडल से मुंगेर वासियों को है उम्मीदें, मुंगेर के विकास के लिए साबित हो सकते हैं संजीवनी बूटी, मुंगेर। 90 के दशक के मुंगेर के पूर्व सांसद जिन्होंने मुंगेर रेल पुल के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी एवं उन्होंने मुंगेर को मुंगेर खगड़िया बेगूसराय रेल पुल उपहार स्वरूप दिया। विकास पुत्र ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र नचिकेता मंडल पिछले दो दशक से समाज सेवा में बखूबी रहे हैं, मुंगेर की जनता उन्हें मुंगेर के विकास का संजीवनी बूटी मान रहे हैं। लोगों को उम्मीदें हैं यदि नचिकेता मंडल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए अगर कुछ करना है, तो जरूरी नहीं कि एमएलए और एमपी हो। समाज हमारा परिवार है और परिवारों के लिए कुछ करना योगदान देना पहली प्राथमिकता है। इसमें वाहवाही एवं पब्लिक सिटी की कोई बात ही नहीं। उन्होंने  कहा कि आप जिंदगी में लाख डिग्री ले लो और किसी का दर्द ना पढ़ पाओ तो बेकार है, आपकी डिग्रियां।  वे भी मुंगेर विधानसभा क्षेत्र चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मुस्कुराहट में ही यह संकेत दे दिया।  उन्होंने कहा कि मुंगेर मेरी जन्मभूमि है, जितना प्यार उन्हें मां से है उतना ही प्यार मुंगेर से है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *