जिला पदाधिकारी ने किया कोविड-19 सहित अन्य महत्वपूर्ण कोषांगों की समीक्षा, मुंगेर।जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 में गठित महत्वपूर्ण कोषांगों यथा क्रमिक को कोषांग ,कोविड-19 कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक की। कोविड-19 क्वेश्चन की समीक्षा विस्तृत रूप से किया गया। इस कोषांग में मतदान केंद्र पर की जाने वाली व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंन बताया कि इस बार जिले में कुल 1402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता रहेगी। मास्क नहीं पहनने पर नियमानुसार जुर्माना वसूली किया जा सकता है। ऐसे निर्वाचक जो निर्वाचक सूची में पीडब्ल्यूडी के रूप में चिन्हित हैं। जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है, जो आवश्यक सेवाओं के कार्यों में उन्हें डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक बूथों पर सेनीटाइज किया जाएगा। कर्मियों की डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। कुल 117 सेक्टर दंडाधिकारी बनाए गए हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर, पीसीसीपी और पीठासीन पदाधिकारी की संख्या भी आकलित कर ली गई है। श्रेणीवार वाहनों का आकलन कर लिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कार्यो की भी समीक्षा की तथा मतदाता जागरूकता रथ को चलाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामाशंकर, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी थे।
