मुंगेर शिक्षा स्पेशल रिपोर्ट

राष्ट्रीय  शिक्षा नीति पर देशव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ करेगी विद्या भारती : प्रकाशचंद्र,

1,468 Views

 राष्ट्रीय  शिक्षा नीति पर देशव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ करेगी विद्या भारती : प्रकाशचंद्र,

मुंगेर।विद्या भारती 11 सितंबर 2020 से हाल ही में अनावरण हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधारों के दायरे, पैमाने और प्रभाव पर व्यापक चर्चा के अलावा प्रतियोगिता भी शामिल होगा। उक्त बातें मुंगेर के वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्यों को संबोधित करते हुए भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रकाशचंद्र जायसवाल ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन माध्यम- सोशल मीडिया व वेबसाइट (www.mynep.in) में MyNEP पर आधारित लोकप्रिय एवं आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि My-NEP प्रतियोगिता 13 भाषाओं, चार उप-विषयों पर आयोजित की जाएगी जैसे भारत केन्द्रित समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारित समाज और गुणवत्ता शिक्षा। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बाँटा गया है, कक्षा  9-12 की पहली श्रेणी, दूसरी स्नातक श्रेणी और तीसरी नागरिक श्रेणी। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को महत्वपूर्ण एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगी को एक भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। My-NEP प्रतियोगिता के तहत हस्तनिर्मित पेंटिंग, मीम-मेकिंग, प्रधानमंत्री को पत्र-लेखन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, लघु फिल्म निर्देशन (निर्माण), डिजिटल डिजाइनिंग और ट्विटर थ्रेड रचनाएं जैसी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इन श्रेणी-विशिष्ट प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर एक इंटरैक्टिव (ज्ञानवर्धक) क्विज भी  ऑनलाइन माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा। विजेताओं के नामों की घोषणा “05 अक्टूबर 2020” को की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपने आप में व्यापक लोकतांत्रिक भागीदारी का एक परिणाम है, इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति जागरूकता अभियान भी युवा और कर्मठ स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाएगा। NEP अंबेसडर को My NEP प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों का प्रबंधन और नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान भी नवीनतम शिक्षा नीति के समर्थन में NEP- प्रतिज्ञा लेकर जागरूकता आंदोलन में भाग ले सकते हैं।My-NEP प्रतियोगिता हेतु मुंगेर विभाग के संयोजक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक को बनाया गया। उन्होने उपस्थित आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ”हमारे जागरूकता अभियान में ज्यादा भागीदारी हो इसलिए NEP- थीम वाले प्रतियोगिताओं की श्रृंखला शामिल है, जिसमें विद्यालय और काॅलेज के छात्रों के साथ-साथ इच्छुक एवं जागरुक नागरिक दोनों भागीदारी कर सकते हैं। NEP ने सीखने के सकारात्मक परिणामों के लिए शिक्षा के प्राथमिक माध्यम के रुप में मातृभाषा की सिफारिश की है, इसी को ध्यान रखते हुए MyNEP प्रतियोगिता के तहत सभी प्रतियोगिताएं विविध क्षेत्रीय भाषाओं के पृष्ठभूमि के छात्रों तक पहुंचने के लिए हिंदी व अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के लिए भागीदारी स्वयं एक समृद्ध अनुभव होगा।“  कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका कीर्ति रश्मि, उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख संतोष कुमार सहित समस्त आचार्य एवं आचार्या उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *