राजनीति हवेली खड़गपुर

खड़गपुर मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित,
18 पार्षदों में से 15 पार्षद बैठक में हुए शामिल 13 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान,

789 Views

  खड़गपुर मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित,
18 पार्षदों में से 15 पार्षद बैठक में हुए शामिल 13 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान,
हवेली खड़गपुर।
नगर पंचायत हवेली खड़गपुर के मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुए मतदान में 18 पार्षदों में से 15 पार्षद शामिल होकर 13 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। फलस्वरूप मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया।कहते हैं पदाधिकारी :-कार्यपालक पदाधिकारी मृतुंजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अगले मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद चुनाव को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी।  जल्द ही  तिथि निर्धारित कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव भी होना है। किसी भी समय बिहार में आचार संहिता भी लग सकता है, प्रयास रहेगा कि आचार संहिता लगने से पहले नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न कराया जाए।
क्या था कारण :-   वर्तमान मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी पर पिछले कई माह से 18 में से 13 पार्षदों ने निकम्मा और नकारेपन का आरोप लगाते अविश्वास प्रस्ताव लायाा था। जिसको लेकर आज वार्ड पार्षद विनय झा की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया। अविश्वास प्रस्ताव लगते ही सत्तापक्ष एवं विपक्ष के खेमे ने पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने की कवायद तेज कर दी। दोनों ओर से इस लड़ाई को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। सत्तापक्ष ने जहां अपनी हुकूमत बरकरार रखने को तो विपक्ष ने सत्तापक्ष को पदच्युत करने को पूरी ताकत झोंक दी है। 1 वर्ष पहले भी 11 पार्षदों ने मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसमें विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी थी पर इस बार  अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने में विपक्ष सफल रहा।
  कार्यपालक पदाधिकारी मृतुंजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान से पूर्व पार्षदों को सभी नियमों की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने मुख्य  पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने एवं सफल संचालन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी हवेली खड़गपुर उपेंद्र दास को  दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुप्ता को निर्देशन में अविश्वास प्रस्ताव की संपूर्ण प्रक्रिया कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अविश्वास प्रस्ताव की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई गई और उन्हें संपूर्ण प्रक्रिया का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा की मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के चुनाव हेतु सभी पार्षदों को बैठक की सूचना पत्र के माध्यम से व्यक्तिगत स्तर पर भी दी जाएगी। बैठक में कौन-कौन हुए शामिल :-बैठक में उषा देवी, विनय कुमार झा, विजय मंडल, रूबी देवी, मोजीबुर रहमान, दीपा केसरी, शंभू केसरी, ज्योति देवी, गेवी मांझी, विक्रम कुमार, अमित कुमार, ललन कुमार, निर्मला देवी, सुनीता देवी, रजो देवी शामिल हुए। जिसमें मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद को छोड़कर सभी लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। दूसरी ओर वार्ड नंबर 14 हेमलता देवी, वार्ड नंबर 1 उमेश मंडल, वार्ड नंबर 9 बतुलन बीबी अनुपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *