राष्ट्र विधवा दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजेश वर्मा,
मुंगेर।
राष्ट्र विधवा दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा को संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है उपरोक्तत बातों की जानकारी संघ के बिहार के प्रदेश सचिव रौशन भारद्वाज ने दी। उन्होंने कहा कि अपने बहुमूल्य समय का उपयोग कर इन्होंने जो समाज को, राज्य को, देश को दिया है, प्रशंसनीय है इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि इन्होंन सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया। इनकी कार्यशैली का देखते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश वर्मा ने संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि आत्मानुभूति को संरक्षित और संयोजित करने का काम जो तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण ने किया उनका बहुत-बहुत आभार, निश्चित रूप से मैैं तन मन और समर्पण की भावना से सबको एक साथ लेकर चलने का काम करुंगा। राजेश वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनााए जाने पर संघ के दिल्ली कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह, जमुई जिला अध्यक्ष रवि रोशन सिन्हा, अधिवक्ता सूर्यकांत वर्मा, जिलाा संगठन सचिव चंदन कुमार सहित दर्जनों शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा ।