आर्थिक तंगी से उत्पन्न घरेलू विवाद में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या,
हवेली खड़गपुर ।नगर के कादरगंज के निवासी 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर अपने घर से 2 किलोमीटर दूर रानी सागर बड़ी पुल के निचली बहियार के एक आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही खड़कपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। मृतक प्रवासी मजदूर शशि उर्फ गब्बर नगर के कादरगंज निवासी सत्य नारायण मंडल का पुत्र है। दी गई जानकारी के अनुसार गब्बर लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उत्पन्न घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या कर ली ।बहियार में एक पेड़ से लटका था युवक का शव :-
शनिवार की सुबह लोगों ने रानी सागर स्थित बड़ी पुल के निचली बहियार के एक आम के पेड़ से युवक का लटकता शव देख कर खड़गपुर पुलिस सूचना दी कि एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुुआ है। सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर खड़गपुर पुलिस ने पेड़ सज शव को उतार कर पहचान कराया। ग्रामीणों ने शव की पहचान कादरगंज निवासी सत्य नारायण मंडल के पुत्र प्रवासी मजदूर शशि उर्फ गब्बर मंडल के रूप में की।कहते हैं परिजन :-
मृतक मजदूर के पिता सत्य नारायण मंडल ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे घर से बैंक के काम से जाने की बात कह कर निकला था। फिर शाम में गब्बर ने घर में फोन कर बताया कि वह किसी काम से भागलपुर चला गया है। शनिवार की सुबह लोगों ने पेड़ से लटकते युवक की शव की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने शव की पहचान की और हमलोगों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचकर मैंने देखा कि मृतक युवक मेरा ही पुत्र है।कहते हैं पदाधिकारी :- प्रभारी थाना अध्यक्ष हरिराम दुबे ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। क्या था आत्महत्या का कारण:- परिजनों की मानें तो गब्बर दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। लॉक डाउन की वजह से अपने घर वापस कादरगंज लौट गया था। पिछले तीन-चार माह से काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था । इस कारण घर में अक्सर पत्नी से विवाद हो रही थी। ऐसा लगता है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।