छात्र संघ नेता कुमार सत्यम को बिहार प्रदेश छात्र जदयू का प्रदेश प्रवक्ता की कमान, बधाइयों का लगा तांता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता कुमार सत्यम को बिहार प्रदेश का छात्र जदयू का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। छात्र नेता को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि कुमार सत्यम को उनके पूर्व के कार्यों और छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी से अभिभूत नवनियुक्त छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सत्यम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांतों और नीतियों को छात्रों एवं युवाओं के बीच रखने का प्रयास करूंगा और पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं विश्वास के साथ निभाऊंगा उन्होंने छात्र जदयू प्रदेश प्रभारी रणवीर नंदन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Articles
राज्यव्यापी भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन,
212 Views राज्यव्यापी भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन, बिहार पहला राज्य बना, जहां एकल पद पर ही आरक्षण की व्यवस्था देते हुए अति पिछड़ा और महिलाओं की बड़ी आबादी को समाज की मुख्यधारा में जिम्मेदारी के पद पर बैठाया गया : अशोक चौधरी, तारापुर। जनता दल यूनाइटेड पार्टी के द्वारा राज्यव्यापी भीम संवाद कार्यक्रम तारापुर […]
जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का संग्रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत,
बांका से भाया संग्रामपुर जा रहे थे जमुई,
461 Views जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का संग्रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत,बांका से भाया संग्रामपुर जा रहे थे जमुई, संग्रामपुर। जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बांका से जमुई जाने के क्रम में बुधवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र की सीमा पर बस स्टैंड के पास प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह के नेतृत्व में पार्टी […]
युवा कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान,
22,043 Views युवा कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, मुंगेर।बिहार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समीर सिंह और जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस के (कार्यकारी) जिला अध्यक्ष विकाश सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान धरहरा प्रखंड के भलार गांव से शुरू किया । उन्होंने वार्ड संख्या 07 में सत्यवीर कुमार […]