मुंगेर स्पेशल रिपोर्ट

एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय को मुंगेर से अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में चैम्बर का विरोध प्रदर्शन,व्यवसायिक दृष्टिकोण से पिछड़ता चला जा रहा है मुंंगेर : कृष्ण

1,272 Views

एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय को मुंगेर से अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में चैम्बर का विरोध प्रदर्शन,व्यवसायिक दृष्टिकोण से पिछड़ता चला जा रहा है मुंंगेर : कृष्ण

मुंंगेर।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को मुंगेर से अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स  का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने विरोध को पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

  चैम्बर के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि हमलोगों ने समय रहते हुए यहाँ के सांसद और विधायक को अपनी बातें रखी। पर समय पर इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। इतने सक्षम सांसद के रहते हुए मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय से इस क्षेत्रीय कार्यालय को किसी और जगह ले जाने की बात भी लोग कैसे सोच सकता है,पर सत्य यही है। दिनों दिन लगातार मुंगेर व्यवसायिक दृष्टिकोण से पिछड़ता चला जा रहा है।वर्षों से क्षतिग्रस्त घोरघट पुल अब तक नही बन पाया है। रेलवे गंगा पुल का एप्रोच पथ अब तक पूरा नहीं हो पाया है। पत्थर उद्योग पहले ही दम तोड़ चुका है, जिसके चलते मुंगेर के व्यवसायी और आम जनता रोजगार को खो रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। राजनैतिक रूप से सबल नेतृत्व होने के बावजूद भी मुंगेर विकास के लिये विधवा विलाप कर रही है। मुंगेर के समग्र विकास के लिये चैम्बर को अब मुंगेर के नागरिकों के सहयोग से अपने अस्तित्त्व के लिये संघर्ष करना होगा। हम बार बार ठगे जा रहे हैं। आज मुंगेर की वास्तविक  स्थिति एक प्रखंड स्तर जैसी होकर रह गई है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। मौके पर चैम्बर के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा,कार्यकारी सचिव मनोज जैन,सह सचिव रवि शंकर प्रसाद,मीडिया प्रभारी अशोक सितरिया,आपात उप समिति के चेयरमैन सन्तोष अग्रवाल,सेवा समिति प्रमुख संजय कुमार बब्लू, चैम्बर पत्रिका सम्पादक जय किशोर सन्तोष और अन्य सदस्य  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *