खास खबर मुंगेर

असरगंज में पाए गए चार नये कोरोना पॉजिटिव, मुंगेर में कोरोना  मरीजों की संख्या हुई 137,

1,622 Views

असरगंज में पाए गए चार नये कोरोना पॉजिटिव, मुंगेर में कोरोना  मरीजों की संख्या हुई 137,

मुंंगेर।
मुंगेर  के  जिलाधिकारी राजेश मीणा ने जारी संक्षिप्त नोट में बताया कि मुंगेर जिला के असरगंज में चार नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं करोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों 14 वर्ष, 43 वर्ष, 48 वर्ष  एवं 51 वर्ष के हैं। ये सभी दूसरे राज्यों से आए हुए प्रवासी हैं। इस तरह जिले में अबतक 137 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है, जिनमे से 92 लोग स्वस्थ्य हो कर अपने अपने घरों को जा चुके है। 44 लोग अभी भी संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है।  एक कि मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब वे लोग प्रवासियों पर फोकस कर रहे है। पिछले 10-12 दिनों में जो भी केसेज मिले हैं, वे सभी प्रवासी है। जिले में 93 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए है। इसके अलावा प्रखंड, पंचायत, ग्राम स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की कोशिश कर रहे है। इस का मुख्य कारण प्रवासीय लोगों की संख्या अधिक है और अबतक 7117 लोग मुंगेर आ चुके है, जो बिभिन्न केंद्रों पर रह रहे है। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासीयों को 14 दिनों तक कैम्प में क्वारेंटाइन रहना है। उसके बाद उनका जांच कर 7 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन के लिए उन्हें भेज दिया जाता है कुल 21 तक उन्हें कोरेनटाईन रहना पड़ेगा। 14 दिनों का कोरेनटाईन अवधि गुजार कर अबतक 360 लोग घर जा चुके है। जो व्यक्ति 14 दिनों का कोरेनटाईन बिता चुका है सरकार उसे विशेष सहायता के रूप में 1हजार रुपया उनके खाते में देर ही है जिसमे उनका यात्रा भत्ता भी जुड़ा है।
डीएम ने कहा इसके अलावा मुंगेर में 6 कंटेन्मेंट जोन है-जमालपुर में 2, टेटिया बम्बर में 2, बरियारपुर में 1, मुंगेर शहरी क्षेत्र में 1 है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *