मुंगेर

बाफ्टा की ओर से मुंबई में मनाया गया मुंगेर फाउंडेशन डे , हीरो राजन कुमार के एक और यूनिक कांसेप्ट की हो रही है चर्चा,

1,437 Views
बाफ्टा की ओर से मुंबई में मनाया गया मुंगेर फाउंडेशन डे ,
हीरो राजन कुमार के एक और यूनिक कांसेप्ट की हो रही है चर्चा,
मुंगेर ।
मुंबई में अब तक कई राज्य के स्थापना दिवस को मनाया गया है। इसी कड़ी में पहली बार बाफ्टा की ओर से मुंबई में मुंगेर स्थापना दिवस मनाया गया। 3 दिसंबर को बिहार के जिला मुंगेर के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में शानदार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसकी तैयारी हफ़्तों से जारी थी।
बिहार फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को पहचान एन जी ओ का पूरा सपोर्ट हासिल था। मुंगेर पुत्र और इलेक्शन कमिशन भारत सरकार के ब्रांड एंबेसडर हिंदी फिल्मों के सफल हीरो राजन कुमार यहां चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थे। एन जी ओ पहचान की फाउंडर प्रेसिडेंट अफसाना परवीन ने यहां राजन कुमार को सम्मानित किया, जबकि गोविंदा अभिनीत फिल्म “हद कर दी आपने” के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल भी यहां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। मूल रूप से मुंगेर के रहने वाले निर्देशक मनोज अग्रवाल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंगेर फाउंडेशन डे मुंबई में मनाना अपने आप में एक यूनिक कांसेप्ट है। मैं राजन कुमार का शुक्रिया अदा करूंगा कि उन्होंने मुझे यहां इनवाइट किया। मैं वर्षों से मुंगेर नहीं गया लेकिन अब मैं जाऊंगा। बहुत अच्छी जगह है मुंगेर, जहां टैलेंट की कमी नहीं है।”
हीरो राजन कुमार ने मुंगेर स्थापना दिवस को मुंबई में जोर शोर से मनाया। सुबह दस बजे से रात तक वह मुंगेर के लोगों से मिलते रहे, कई एक्टिविटीज करते रहे। सुबह स्कूली बच्चों से मिले, “आईं लव मुंगेर” कैंपेन चलाया। फिर मैक स्टूडियो में मुंगेर के लोगों का एक गेट टुगेदर किया। जहां मनोज अग्रवाल (डायरेक्टर), आशुतोष सिंह सेंगर, अफसाना परवीन, किशोर चौहान (म्यूजिशियन, तबला प्लेयर), मैक एक्टर, शाहिद सिंगर जैसे कई लोग जमा हुए और मुंगेर फाउंडेशन डे को सेलिब्रेट किया। यहां लोगों को गांव की लिट्टी चोखा सर्व की गई।
हीरो राजन कुमार ने कहा कि मुंबई में मुंगेर स्थापना दिवस का जश्न कामयाब रहा। मैं बहुत खुश हूं कि यहां डायरेक्टर मनोज अग्रवाल जी मौजूद थे। उनसे मेरी काफी बातें हुईं, उन्होंने कहा कि संभव हुआ तो निकट भविष्य में वह मुंगेर में भी फिल्मों की शूटिंग करेंगे और हीरो राजन कुमार जैसे प्रतिभाशाली एक्टर्स के साथ काम करेंगे।
राजन कुमार ने कहा कि ‘मुंगेर इन मुंबई” प्रोग्राम का उद्देश्य यह है कि लोग मुंगेर को जानें. जिस तरह बिहार को बदनाम किया जाता रहा है उसी तरह मुंगेर को लेकर भी लोगों में कई किस्म की भ्रांतियां हैं. हालाँकि मुंगेर के लोग कला के धनी हैं. मुंगेर प्राकृतिक सम्पदा और प्राचीनतम इमारतों के लिए जाना जाता है. नवाब मीरकासिम का प्रसिद्ध किला यहीं पर मौजूद है। योग नगरी मुंगेर गंगा नदी के तट पर स्थित है जहां पूरी दुनिया के लोग योग सीखने आते हैं।
अलग अलग क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले मुंगेर निवासी यहां एक साथ आये. सबने मिलकर लिट्टी चोखा खाया. मुंबई के अँधेरी में स्थित एक स्टूडियो में इसका शानदार आयोजन किया गया. मुंबई में इस तरह के कार्यक्रम से मुंगेर के बारे में लोगों ने जाना और वहां के निवासियों ने आपस में मिलकर अपने जिला के स्थापना दिवस को सिलेब्रेट किया.
इस स्पेशल मौके पर मुंबई में रह रहे मुंगेर निवासी और मुंगेर जिला में लोग काफी उत्साहित दिखे। हीरो राजन कुमार ने मुंगेर जिला प्रशासन डी एम श्री राजेश मीणा को भी मुंगेर स्थापना दिवस की बधाई भेजी।
मुंबई में रह रहे मुंगेरियन बिज़नस मैन संजय अग्रवाल, श्री श्याम बहादुर सिंह, राजवीर सिंह, म्यूजिशियन किशोर कुणाल, फिल्म निर्देशक मनोज अग्रवाल ने BFTAA को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बहुत सी बधाईयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *