

777 Views
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए समाजसेवी,
राहत सामग्री का वितरण,
मुंगेर।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ समाज सेवी भी आगे आये है। जहांं एक ओर जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचेन चला रही है तो वहींं दूसरी ओर समाज सेवियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, दालमोट, मोमबत्ती एवं दियासलाई बांंट रहे है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के कटारिया पंचायत स्थित रांगा मुसहरी गांव के बाढ़ प्रभवित लोगो के बीच समाज सेवियों ने लगभग साढ़े तीन सौ लोगो के बीच राहत सामग्री बांटी। इस गांव में के लोग आम के बगीचे में तम्बू डाल कर शरण लिए हुए है। ऐसे लोगों के बीच समाज सेवी मो. कौसर नियाजी उर्फ़ मुन्ना, अशोक यादव , रविश यादव अदि लोगो ने बाढ़ प्रभवित लोगो के बीच राहत सामग्री बांटी।