

349 Views
हल्की और तेज बारिश से जीवंत हो उठी नदियां,
तारापुर(मुंगेर)संवाददाता ।
पिछले 5 दिनों से हल्की और तेज बारिश से स्थिति बदल गयी है। सुखी नदी जीवंत हो उठी है। बदुआ एवं सभी सहायक नदियों में पाँच से छह फीट की ऊंचाई में पानी बह रहा है। जबकि भु जलस्तर के नीचे चले जाने के कारण इलाके में पेयजल संकट गहरा हो गया था। धान के रोपनी हो गए खेतो में लगातार समरसेबल चलाकर पटवन करने से स्थिति और भी विषम होते जा रही थी। नदियों में पानी नही था। हल्की और तेज बारिश से स्थिति बदल गयी है। किसान के धान रोपनी वाले खेत मे पर्याय पानी का जलभण्डार हो जाने से एक पखवाड़ा तक परेशानी नही है। पटवन वाले समरसेबल भी लगभग बन्द पड़े हैं जिससे यह आशा जगी की भु जल की स्थिति में सुधार होगी । फिलहाल लेयर अभी ऊपर नही आया ।मौसम में भी उमस और गर्मी नही है। खुशनुमा मौसम में बिजली की आपूति खलनायक बन बैठा है। शनिवार महालया से रविवार के दिन तक बिजली की आपूर्ति फाल्ट के कारण बाधित है। लगातार वर्षा होने से जनजीवन पर प्रतिकूल पड़ा है। शहर और गाँव मे जलजमाव की कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बर्षा ने फिलहाल मौसम को अच्छा बना दिया है।