तारापुर।
1,398 Views
20 दिन पूर्व अपहृत लड़की मुंगेर से बरामद,
थाना क्षेत्र के गोगचक से 6 मई को अपहृत लड़की काजल उर्फ़ कविता कुमारी को मुंगेर से 20 दिनों के बाद तारापुर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुत्री के अपहरण होने को लेकर पिता बीरो सिंह ने प्राथमिक दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही तारापुर पुलिस ने अपहृत लड़की के बरामदगी को लेकर जाल बिछाना शुरू कर दिया था। अतंतः पुलिस की मेहनत रंग लाई और अपहृत लड़की के बारे में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को फोन पर सूचना मिली की लड़की जमालपुर में है। थानाध्यक्ष ने संज्ञान में लेते हुए प्रशिक्षु जेएसआई सुशिल कुमार के नेतृत्व में लड़की बरामदी को ले कर पुलिस बल के साथ जमालपुर भेजा। जहां जमालपुर स्टेशन रोड से लड़की को बरामद कर लिया गया। साथ दशरथ यादव एवं राहुल कुमार पुलिस को आते देखकर लड़की छोड़ फरार हो गया। उक्त जानकारी तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने प्रेस को बताया। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि लड़की के अपहरण मामले का मास्टर माइंड दशरथ यादव एवं राहुल कुमार जो तारापुर लवटोलिया का रहनेवाला है। दोनों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।