सशस्त्र अज्ञात अपराधियों ने की दम्पति की गोली मारकर हत्या,
मुंगेर।
शुक्रवार की सुबह सफियासराय ओपी अंतर्गत शस्त्र अज्ञात अपराधियों ने दम्पति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही नया रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी मृतक की पहचान डकरा सतखजुरीया निवासी आशिष राज व उसकी पत्नी सुनिता देवी के रूप में हुई।

दी गई जानकारी के अनुसार आशिष राज अपने पत्नी सुनिता देवी को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ड्यूटी हेतु मोटरसाईकिल से ले जा रहे थे। इसी क्रम में चंदनपुरा पोखर के पास सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा पति-पत्नी को गोली मार दिया गया। गोली लगने से पति का मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी को जख्मी हालत में मुंगेर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। ईलाज के क्रम में पत्नी की भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि
अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्व नयारामनगर थाना द्वारा कांड दर्ज कर उद्भेदन की कार्रवाई की जा रही है। स्थिति समान्य है।