खास खबर हवेली खड़गपुर

विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन,

224 Views

विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन,

 हवेली खड़गपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला  दिवस  सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार  के तत्वाधान में खड़गपुर अनुमंडल समागार में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेतृत्व  जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव राजीव नयन कर रहे थे। रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता पुष्पम कुमारी एवं मृदुला कश्यप ने महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए परिजनों द्वारा घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट,  संविधान में महिलाओं को प्रदत अधिकार, स्वास्थ अधिकार, लिंगक उत्पीड़न,  धारा 354 ए, दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961 एवं महिलाओं से संबंधित अन्य जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे गांव एवं कस्बे तक खिलाएं। मौके पर संजय कुमार, संदीप कुमार, पी लो ओ शिव शंकर बनर्जी, पीएलवी  हिमांशु कुमार सिंह, सुनीता देवी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *