खास खबर मुंगेर

डीएम व एसपी ने व्यक्त किया आभार,  दुर्गा पूजा त्योहार व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण वातावरण में संपन्न, 

280 Views

 डीएम व एसपी ने व्यक्त किया आभार, 

दुर्गा पूजा त्योहार व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण वातावरण में संपन्न, 

 मुंगेर।

दुर्गा पूजा त्योहार एवं दुर्गा पूजा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी  नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ जलारेड्डी ने सभी स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी यथा नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला अंतर्गत तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, विधि व्यवस्था कार्य के लिए सभी चैक चैराहों, नियंत्रण कक्ष, विसर्जन जूलूस के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल तथा विभिन्न स्तर के प्रतिनियुक्त कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी ने कत्र्तव्य पर मुश्तैद रहकर अपने दिये गये कत्र्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ बखूबी निर्वहन करते हुए दशहरा पर्व की पूरी अवधि एवं विशेषकर शांतिपूर्ण विसर्जन कराने में अपनी महती भूमिका निभाया है, उनके मुश्तैदी के कारण कोई भी अप्रिय घटना अथवा विवाद घटित नहीं हुआ।  

साथ ही विशेषकर केन्द्रीय विसर्जन समिति मुंगेर एवं जमालपुर के सभी सदस्यों एवं वोलेटियर, सभी पूजा समितियों तथा मुंगेर जिला के सभी नागरिकों का भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आभार व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा त्योहार एवं विसर्जन संपन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं के लिए 24 घंटे तैनात रहने वाले नगर निगम, विद्युत विभाग, पीएचईडी एवं लाईन विभागों के निचले स्तर के सभी कर्मियों को भी इस अवसर पर उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *