मुंगेर राजनीति

जदयू ने जिले भर में निकाला सतर्कता व जागरूकता  मार्च,

422 Views

जदयू ने जिले भर में निकाला सतर्कता व जागरूकता  मार्च,

भाजपा पर लगाया सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का आरोप,

 मुंगेर।

जिले भर में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर सतर्कता एवं जागरूकता  मार्च  निकाला। सदर प्रखंड/नगर जनता दल युनाइटेड के संयुक्त तत्वाधान में मुंगेर रेलवे स्टेशन के पास से सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया। जो मुंगेर रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग बाजार गांधी चौक होते हुए पटेल चौक बस स्टेंड में सभा के पश्चात  समाप्त हो गयी।  मार्च का नेतृत्व जदयू सदर मुंगेर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ शालिग्राम सिंह ने की।  मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव शंकर सिंह एवं  संगठन प्रभारी सह  जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ थे।  शंकर सिंह व जितेंद्र नाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार जाती पाती, मंदिर मस्जिद की बात कह कर जनता को गुमराह करती हैं। प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम मंडल ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा नजर नहीं आएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने कहा कि भाजपा के सरकार में अल्पसंख्यक भयभीत है। कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश मंडल, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्की गुप्ता, पंचायती राज एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुजीत मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  अनितेष कुमार, जदयू नेता  शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल यादव, प्रखंड प्रभारी सुबहानी जी, निरंजन सिंह, शमशाद अली, इमाम मेहदी राकेश रंजन, सोनी प्रवीण, हीना नाजमीन, राधा देवी, सुमन शर्मा, आशीष सिंह, कन्हैया चौधरी, सुधीर दास, जोगा मंडल, कुमार नीरज,  अजय कुमार सिंटू, रेखा देवी सहित अन्य थे।

हवेली खड़गपुर  :-जदयू खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मंडल के नेतृत्व में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च अम्बेडकर चौक से निकल कर पूरे बाजार भ्रमण करते हुए लालू एकता पार्क निकट सभा तब्दील हो गई । मुख्य अतिथि मुंगेर जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा इस मार्च का उद्देश्य केंद्र सरकार की गलत नीति खोखले आश्वासन कुटिल चाल भाजपा की साजिश एवं उसके गलत मंसूबे से आम लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है। भारतीय संविधान को कुचलकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि 8 वर्षो के शासनकाल में खाने-पीने से लेकर इंधन तक की कीमतों में बेतहाशा  वृद्धि के कारण गरीबों का चूल्हा जलना कठिन हो गया है। देश में पहली बार चावल, आटा,  दही, पनीर इत्यादि पर जीएसटी लगाया गया। इससे गरीब कुपोषण एवं भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। प्रखंड जदयू अध्यक्ष विकास मंडल ने कहा कि देश में बेरोजगारी महंगाई भूखमरी एवं कुपोषण आज चरम पर है। दुर्गा पूजा के समय समाज के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौके पर जदयू  शिक्षा प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, जिला सचिव कुंदन सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी प्रखंड उपाध्यक्ष जिच्छु मंडल, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर, महिला प्रखंड अध्यक्ष पत्रिका कुमारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शत्रुघ्न यादव, पंकज सिंह, आशीष, सुजीत कुमार मुन्ना, बिनीता कुमारी, अशोक पिंटू सहित अन्य थे ।

जमालपुर  :-

 जमालपुर जुवली वेल चौक से रेलवे कारखाना गेट नंबर 6 तक प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह के अध्यक्षता में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला गया। मुख्य वक्ता जिला मुख्य प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार एवं प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमालपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार को हराने का काम किया। भाजपा को जुमलेबाजी की पार्टी बताते हुए देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। मौके पर विपिन सिंह, अनिल यादव, राजीव यादव, राजीव सिंह, शमशेर आलम आदि थे।

तारापुर  :- 

जनता दल यूनाइटेड के राज्यव्यापी अभियान के तहत प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। तारापुर में विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरानी बस स्टैंड से मोहनगंज  चौक तथा पुनः शहीद चौक पर आकर यह सभा में परिणत हो गया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि गोदी मीडिया से सावधान रहना है।  2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद विदेश का काला धन लाएंगे और गरीबों के खाते में 15 लाख देंगे। बाद में अमित शाह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह चुनावी जुमला है। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना है।  श्री सिंह ने कहा कि हम लोग किसान के बेटे हैं। किसान कड़ी मेहनत से अनाज पैदा करता है ।  उसे अपने अनाज का कीमत तय करने का अधिकार नहीं है। केंद्र की सरकार ने भी किसानों को यह हक देने की हिम्मत नहीं किया। जबकि कोई कारखाना लगता है तो उसके उत्पाद की कीमत कारखाना मालिक तय करता है । भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उसने एक हनुमान पैदा किया था और वह कथित हनुमान ने जहां जहां जदयू का उम्मीदवार था अपना उम्मीदवार खड़ा कर उसे हराने का प्रयास किया।पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा होश में आओ…. केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग बंद करो… जुमला नहीं हकीकत चाहिए..। चौकीदार नहीं कामदार चाहिए जैसे नारे लगा रहे थे। मार्च में प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मनोज मंडल, धर्मेंद्र बिंद, वीरेंद्र सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष साजन कुमार, जय शंकर उर्फ गोलू सिंह, अजित सिंह, पूर्व प्रमुख संजय सिंह, लोहा सिंह, उदय चौधरी, रंजीत सिंह, महेश सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू एजाज, पप्पू ठाकुर शिवनंदन सिंह सहित अन्य थे ।

संग्रामपुर  :-

जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह  के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय बाजार में सतर्कता व जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च  प्रखंड कार्यालय गेट के पास से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए अस्पताल चौक पहुंचे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता बीजेपी होश में आओ…, जुमले बाजी नहीं हकीकत चाहिए…, चौकीदार नहीं कामगार चाहिए…, संविधान से छेड़छाड़ बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। अस्पताल चौंक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने कहा कि बीजेपी एक जुमलेबाज की पार्टी है। यह जनता को धोखा देकर देश और समाज को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी थी तो उसमें कई दल शामिल थे। भाजपा की बयान बाजी एवं धोखेबाजी से धीरे धीरे सभी दल भाजपा से अलग होते गये।  प्रखंड जदयू कला एवं संस्कृति मंच के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, प्रखंड प्रभारी दिलजीत सिंह बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनुरंजन सिंह, बलबीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गंगा साह, पंचायत अध्यक्ष मनोहर कुमार सिंह ,अमरजीत मंडल, मुकेश कुमार, ललन मंडल, त्रिलोचन ठाकुर, अविनाश शाह, मुकेश कुमार सिंह, नीलेश कुमार,संजय मंडल ,महेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र मंडल, विजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ,विभूति मंडल ,बालम कुमार आदि थे। 

असरगंज  :-

 प्रखंड के धानगोला बाजार से जदयू का सतर्कता एवं जागरूकता मार्च जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद की अध्यक्षता में निकाली गई। जागरूकता मार्च धानगोला से प्रारंभ होकर लदौआ मोड़ तक निकाला गया। जिसमें नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया। जिला प्रवक्ता वीम्लेन्दु राय ने कहा कि बिहार ही नहीं संपूर्ण देश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दुरुपयोग कर प्रमुख संगठनों एवं लोगों द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद ने कहा कि बिहार मंडल को पूरा देश लोहा मान रहा है। नीतीश जो कार्य करते हैं, उन्हें दूसरे राज्यों में नकल किया जाता है। इसके अलावा संगठन प्रभारी विपिन कुमार कुशवाहा एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने भी नुक्कड़ नाटक सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर शिवशक्ति कुमार, दिनकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हीरालाल सिंह, प्रह्लाद मंडल, नर्सिंग सिंह, कैलाश मंडल, कटीमान साह, संजीव कुमार, अशोक मंडल, मनोरंजन कुमार, पप्पू ठाकुर, सहित  कार्यकर्ता  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *