जदयू महिला जिला कार्यकारिणी की बैठक,
नीतीश कुमार सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान : पूनम,
जमालपुर।
मुख्यालय निर्मल हेरिटेज में महिला जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई बैठक की। अध्यक्षता महिला जनता दल यूनाइटेड की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने एवं संचालन महिला प्रवक्ता इंदूमति सिंह ने की। पूनम देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है, उसे आगामी चुनाव में जदयू के पक्ष में मतदान कर वापस करना है। मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा कि महिला आधी अबादी है और उसी अनरूप हमारे सर्वमान्य नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पंचायती राज व निकाय चुनाव 50% आरक्षण दिए,नौकरियों में 35% का आरक्षण देकर महिलाओं को जो सम्मान दिए हैं तो महिलाओं की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि जदयू सदस्यता, अभियान में आधी अबादि महहिलाओं को भी पार्टी से जोडे और सरकार द्वारा चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं आम जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से भी चर्चा किया। विशिष्ठ अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनितेश कुमार एवं मिथिलेश मंडल ने कहा कि बड़ी संख्या में पंचायती राज में महिलाओं का जीत कर आना, नीतीश सरकार की देन है। जबकि विभिन्न पदों पर आरक्षण का व्यवस्था कर महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का काम नीतीश सरकार ने किया है।

प्रदेश सचिव विनीता कुमारी ने भी महिलाओं के योजनाओं के बारे में अपनी बात रखी। जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह ,जिला मुख्यालय प्रभारी शिवम कुमार, उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, रेखा देवी, पार्वती देवी, बीना देवी, सोनी देवी, प्रखंड अध्यक्ष पत्रिका कुमारी, रिंकी देवी, शशिकला देवी, मंजू देवी, रूबी देवी, किरण देवी, राधा देवी ने महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने की बात कही एवं सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।अंत में सभी जिला पदाधिकारियों,प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र के साथ ही माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।