खास खबर संग्रामपुर

जापान से आए कृषि विशेषज्ञों की एक टीम ने किया विभिन्न बहियारों एवं नदी तालाबों का निरीक्षण, बिहार में ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, 

312 Views

जापान से आए कृषि विशेषज्ञों की एक टीम ने किया विभिन्न बहियारों एवं नदी तालाबों का निरीक्षण,

बिहार में ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, 

 संग्रामपुर।बिहार में जापानी टेक्नोलॉजी से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को जापान से आए कृषि विशेषज्ञों की एक टीम ने प्रखंड के चंदनिया गांव के विभिन्न बहियारों एवं नदी तालाबों आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लक्ष्मीपुर चंदनिया गांव के सैकड़ों किसानों से मिलकर जापानी टेक्नोलॉजी से ऑर्गेनिक खेती करने के कई तरीके बतलाए एवं यहां की मिट्टी एवं पानी की भी जांच किया।

प्रखंड के चंदनिया गांव निवासी गैर प्रवासी भारतीय अमिताभ सिंह ने बताया कि कम जगह एवं कम समय में किसानों को अच्छी उपज के लिए बिहार में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।  ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से किसानों को कम समय एवं कम जगह में अच्छी उपज से बेहतर मुनाफा होगा। उन्होंने कहा कि यहां के किसान एक वर्ष में अपने खेतों से दो ही फसल का मुनाफा ले पाते हैं। दो फसल उगाने के बाद खेत लंबे समय तक खाली रह जाता है। जिससे किसानों को विभिन्न प्रकार के फसल का लाभ नहीं मिल पाता है।

ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से उन्हें एक वर्ष में अपने खेत से विभिन्न प्रकार के फसल का मुनाफा मिल पाएगा। जिससे किसानों को आमदनी के साथ-सथ अपने खेतों के हरी सब्जी एवं अन्य पौष्टिक आहार सालों भर मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि जापान से आए कृषि विशेषज्ञों की टीम के देखरेख में पिछले 5 वर्ष से बिहार के गया में ऑर्गेनिक खेती की जा रही है। जिससे किसानों को अच्छी उपज के साथ बेहतर मुनाफा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि  जिले के संग्रामपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी। आने वाले समय में जिले के विभिन्न जगहों पर किसानों को ऑर्गेनिक खेती से जोड़ा जाएगा। ताकि किसानों को अपने खेतों से अच्छी मुनाफा मिल सके।   मौके पर चंदनिया गांव के किसान राज किशोर सिंह, शशि प्रकाश चौहान, अवधेश सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, प्रकाश यादव, केदार पंडित, वकील यादव, कपिल यादव, राहुल गौतम सहित दर्जनों किसान  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *