झगड़ा देखने गए 75 वर्षीय वृद्ध की गिरने से मौत,
संग्रामपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर मंडल टोला में नींबू तोड़ने को लेकर शिवधारी मंडल के पोते सुरज मंडल एवं मारुती मंडल के बीच झगड़ा हो रहा था। यह देख सुरज का दादा शिवधारी मंडल दोनो को छुड़ाने गया।इसी दोरान शिवधारी मंडल उम्र 75 वर्ष अचानक गिर पड़ा और वही उनकी मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मृत के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष की और से आवेदन प्राप्त नही हुआ है।आनेदन मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।